राजधानी

रायपुर प्रेस क्लब चुनाव, दोपहर 2 बजे तक लगभग 250 पत्रकारों ने किया मतदान

रायपुर, 13 जनवरी। रायपुर प्रेस क्लब में चुनाव आज 13 जनवरी की सुबह 8 बजे से मतदान प्रारंभ हो चुकी है। जो कि दोपहर 4 बजे तक मतदान प्रक्रिया समाप्त होगी। दोपहर 2 बजे तक लगभग 250 पत्रकारों ने अपना मतदान किया। दोपहर 2 बजे के बाद लंबी लाईन देखी जा रही है। पत्रकारों में इस चुनाव को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है।
बता दें कि इस बार के चुनाव में अध्यक्ष पद हेतु 6 उम्मीदवार अपना भाग्य आजमा रहे हैं। उपाध्यक्ष पद हेतु 8, कोषाध्यक्ष पद हेतु 6, महासचिव के लिए 8, संयुक्त सचिव के लिए 9 उम्मीदवार अपना भाग्य आजमा रहे हैं।
मतदान अधिकारियों ने कहा कि मतदान शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है। बता दें कि मतदान खत्म होते ही मतगणना शुरू हो जाएगी, जिसके बाद परिणामों की घोषणा की जाएगी।
रायपुर प्रेस क्लब चुनाव- 2026, उम्मीदवार सूची
अध्यक्ष पद: अनिल पुसद्कर, कृष्ण कुमार शर्मा, प्रफुल्ल ठाकुर, प्रशांत दुबे, मोहन तिवारी, सुनील नामदेव
उपाध्यक्ष पद: अजय सक्सेना, दिलीप कुमार साहू, भोलाराम सिन्हा, रमन हलवाई, राजेश सोनकर, विकास कुमार यादव, शरनजीत सिंह तेतरी, सुधीर तंबोली
कोषाध्यक्ष पद: कुलदीप शुक्ला, दिनेश कुमार यदु, नदीम मेमन, नागेंद्र वर्मा, बम्लेश्वर (अरविंद) सोनवानी, राहुल चौबे
महासचिव पद: गौरव शर्मा, दानिश अनवर, पराग मिश्रा, पीयूष मिश्रा, महादेव तिवारी, संतु राम फरिकार, सुरेंद्र शुक्ला, संदीप शुक्ला
संयुक्त सचिव पद: उमेश यदु, निवेदिता साहू, प्रदीप चंद्रवंशी, भूपेश जांगड़े, लखन शर्मा, विनीता मंडल, शिव शंकर सारथी, संतोष साहू, हेमराज डोंगरे उम्मीदवार हैं।

Related Articles

Back to top button