देश / विदेश

प्रधानमंत्री मोदी 7 और 8 फरवरी को मलेशिया की आधिकारिक यात्रा पर

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 7 और 8 फरवरी को मलेशिया की आधिकारिक यात्रा पर जा रहे हैं। मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के निमंत्रण पर हो रही यह यात्रा कई मायनों में विशेष है। प्रधानमंत्री की मलेशिया की यह तीसरी यात्रा होगी और अगस्त 2024 में भारत और मलेशिया के संबंधों को व्यापक सामरिक साझेदारी के स्तर पर ले जाने के बाद यह पहली यात्रा है। ऐसे समय में जब विश्व राजनीति में संतुलन बदल रहा है, तब यह यात्रा भारत की सक्रिय और आत्मविश्वासी विदेश नीति का स्पष्ट संकेत है।
कुआलालंपुर में दोनों प्रधानमंत्रियों के बीच विस्तृत वार्ता होगी जिसमें व्यापार, निवेश, रक्षा, सुरक्षा, समुद्री सहयोग, डिजिटल तथा वित्तीय प्रौद्योगिकी, ऊर्जा, स्वास्थ्य, शिक्षा, संस्कृति, पर्यटन और जन से जन संपर्क जैसे अनेक विषय शामिल रहेंगे। साथ ही भारत मलेशिया मुख्य कार्यकारी अधिकारी मंच का दसवां सम्मेलन भी इसी समय आयोजित होगा, जो आर्थिक सहयोग को नई दिशा दे सकता है। देखा जाये तो भारत और मलेशिया के संबंध इतिहास, सभ्यता और संस्कृति की गहरी जड़ों से जुड़े हैं।

Related Articles

Back to top button