देश / विदेश
एनसीपी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनेत्रा पवार बनीं

मुंबई। महाराष्ट्र में गुरुवार को उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिया गया है। यह फैसला राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में लिया गया। राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा को पति के निधन के लगभग एक महीने बाद यह पद दिया गया है। अब सुनेत्रा उपमुख्यमंत्री के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं। अजित भी अपने समय पर दोनों पदों पर आसित थे।
इससे पहले सुनेत्रा को 31 जनवरी को एनसीपी ने सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुना गया था। इसके कुछ घंटों बाद, उन्होंने महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। सुनेत्रा ने 2024 के लोकसभा चुनावों में अपना बारामती सीट से अपनी ननद सुप्रिया सुले के खिलाफ चुनाव लड़ा था। हालांकि, हार गईं। अजित राज्य के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले उपमुख्यमंत्री थे।



