राजधानी

युवती ने होटल की छत से लगाई छलांग, मौत

रायपुर। राजधानी के गंज थाना क्षेत्र में एक युवती ने होटल की दूसरी मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है, वहीं पुलिस मामले की गहराई से जांच में जुटी हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार, स्टेशन रोड स्थित सिद्धि विनायक होटल में ठहरी 25 वर्षीय युवती हनी गुप्ता ने होटल की छत से छलांग लगा दी। छलांग लगाने के बाद वह जीआरपी एसपी ऑफिस कैंपस में गिरी। उस समय उसकी सांसें चल रही थीं, जिसके बाद मौके पर मौजूद जीआरपी के जवानों ने उसे तत्काल आंबेडकर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
घटना के बाद गंज थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। युवती के पास से होटल के कमरे की चाबी बरामद हुई है और होटल स्टाफ से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि, मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है, जिसके बाद ही घटना के पीछे की पूरी सच्चाई सामने आ सकेगी।

Related Articles

Back to top button