राजधानी

दोहरा हत्याकांड: पूर्व पुलिसकर्मी ने की पत्नी और बेटी की हत्या

पुलिस ने आरोपी गुलाब साहू को गिरफ्तार कर लिया

रायपुर। राजधानी रायपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक पूर्व पुलिसकर्मी ने अपनी पत्नी और बेटी की हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने आरोपी गुलाब साहू को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। हत्या के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है।
यह वारदात विधानसभा थाना क्षेत्र के सेमरिया गांव की है। आरोपी की पहचान गुलाब साहू के रूप में हुई है, जो पहले पुलिस विभाग में कांस्टेबल के पद पर कार्यरत था।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आरोपी ने घरेलू विवाद के बाद अपनी पत्नी लता साहू और सौतेली बेटी चित्रा साहू पर टंगिया से हमला कर दिया। गंभीर चोटों के कारण दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग दहशत में आ गए और तुरंत पुलिस को जानकारी दी गई।
सूचना मिलते ही विधानसभा थाना पुलिस, फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Related Articles

Back to top button