राजधानी

छग प्रगतिशील यादव महासंघ का आम चुनाव 26 अप्रैल को

रायपुर।शहीद स्मारक भवन स्थित छत्तीसगढ़ प्रगतिशील यादव महासंघ के कार्यालय में जितेंद्र बहादुर यादव की अध्यक्षता में कार्यकारिणी बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के प्रारंभ में विगत दिनों दिवंगत हुए आजीवन सदस्यों श्री आलोक यादव एवं डॉक्टर पी एल यदु को श्रद्धांजलि देने के पश्चात सामाजिक स्तर पर किए जाने वाले विभिन्न कार्यों एवं सरोकार पर विमर्श किया गया। इस कड़ी में महासंघ के जोरा स्थित भूखंड पर स्वयं के भवन निर्माण की प्रगति पर सुश्री शोभा यादव, राजेश यादव, मुकेश यदु तथा अशोक यादव ने प्रकाश डाला ।।
महासचिव निरंजन सिंह यादव ने बताया कि पिछला आम चुनाव को संपन्न हुए 3 वर्ष हो गए हैं अत: आगामी 26 अप्रैल को महासंघ के कार्यालय में प्रात: 11:00 बजे से आम चुनाव की प्रक्रिया प्रारंभ होगी। नियमानुसार तत्संबंधी सूचना जारी कर दी गई है। निर्वाचन अधिकारी डॉ एन पी यादव एवं पदाधिकारीगणों ने सभी आजीवन सदस्यों से इस चुनाव में बढ़ चढक़र भाग लेने की अपील की ।
इस अवसर पर भिलाई से पधारी श्रीमती बेबी रवि प्रकाश यादव का पुष्पगुच्छ देकर श्रीमती अरुणा ने स्वागत किया। बैठक में शामिल सोमेंद्र यादव, रविंद्र सिंह यादव, राकेश यदु, राम लाल यादव, शशिकांत यादव, सत्येंद्र यादव, रामकुमार यादव, सुजीत सिंह, अजय यादव, श्याम सुंदर सिंह, बबलू यादव, यथार्थ यादव, श्रेयांश यादव, श्री वीरेंद्र यादव आदि सभी ने सामाजिक हित में किए जाने वाले सकारात्मक कार्यों में बढ़ चढक़र भाग लेने का संकल्प लिया। राष्ट्रगान के पूर्व जय यादव, जय माधव और जय मानव के उदघोष ने सभी यादवेश को उमंग, ऊर्जा और उत्साह से भर दिया ।

Related Articles

Back to top button