छत्तीसगढ़
वेदांता पॉवर प्लांट में हुआ हादसा 9 मजदूरों की मौत

सक्ती। आज दोपहर 2 बजे सक्ती जिले के सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर फटने से गंभीर हादसा हो गया। हादसे में करीब 9 मजदूरों की मौत हो गई है और लगभग 60 मजदूर गंभीर रूप से झुलस कर घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज हेतु रायगढ़ अस्पताल भेजा गया है।
घटना की सूचना मिलते ही सक्ति कलेक्टर एवं एस. पी.घटनास्थल पर तत्काल पहुँच कर राहत एवं बचाव कार्य का जायजा लेकर घायलों की मदद हेतु हर सम्भव प्रयास किया जा रहा है। घटनास्थल पर भारी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात हैं।



