कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने पंजाब के मुख्यमंत्री मान पर लगे आरोपों पर मांगा जवाब
मुख्यमंत्री मान पर बार-बार नशे से जुड़े गंभीर आरोप लगना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और चिंताजनक

नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी के राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर लग रहे आरोपों को लेकर स्पष्ट जवाब देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि पंजाब जैसे महत्वपूर्ण राज्य के मुख्यमंत्री पर बार-बार नशे से जुड़े गंभीर आरोप लगना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और चिंताजनक है।
प्रमोद तिवारी ने हाल ही में सामने आए आरोपों का जिक्र करते हुए कहा कि यह दावा किया जा रहा है कि पंजाब के मुख्यमंत्री श्री मान विधानसभा में नशे की हालत में पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि यह कोई पहला मामला नहीं है, इससे पहले भी इस तरह की घटनाएं सार्वजनिक चर्चा का विषय बन चुकी हैं। उन्होंने पूर्व में विदेश यात्रा के दौरान विमान से उतारे जाने की कथित घटना और संसद के समय उठे सवालों का हवाला देते हुए कहा कि इन घटनाओं ने जनमानस में संदेह और असहजता पैदा की है तथा मुख्यमंत्री पद की गरिमा पर प्रश्नचिह्न खड़े किए हैं।



