देश / विदेश

एक साल तक सोना न खरीदने और विदेश यात्रा पर न जाने की अपील की पीएम मोदी ने

हैदराबाद। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विदेशी मुद्रा बचाने के लिए देशवासियों से एक साल तक सोना और उसके आभूषण नहीं खरीदने तथा विदेश यात्रा नहीं करने की अपील की है। श्री मोदी ने रविवार को तेलंगाना के हैदराबाद में एक जनसभा को संबोधित करते हुए वैश्विक आर्थिक व्यवधानों, आपूर्ति श्रृंखला की चुनौतियों और अंतरराष्ट्रीय संघर्षों के मद्देनजर सामूहिक भागीदारी का आह्वान किया।
उन्होंने देश के नागरिकों से विदेशी मुद्रा भंडार के संरक्षण में सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि मौजूदा समय का जो संकट है उसे देखते हुए हमें विदेशी मुद्रा बचाने पर बहुत जोर देना होगा। विदेश में घूमने की, विदेश में छुट्टी मनाने के लिए जाने की मध्य वर्ग में संस्कृति बढ़ती जा रही है।
उन्होंने कहा, हमें तय करना होगा कि जब यह संकट का काल है और हमारी देशभक्ति हमें ललकार रही है तो कम से कम एक साल के लिए विदेशों में जाने की बातों को टालना चाहिए। भारत में बहुत सारी जगह हैं वहां हम जा सकते हैं। भारत में बहुत कुछ किया जा सकता है।

Related Articles

Back to top button