पीएम मोदी लंबे समय तक प्रधानमंत्री बने रहेंगे और सभी रिकॉर्ड तोड़ देंगे
10 जून को टूटेगा नेहरू का रिकॉर्ड : हुसैन

नई दिल्ली। भाजपा के वरिष्ठ नेता सैयद शाहनवाज हुसैन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि देश खुशकिस्मत है कि भारत माता ने ऐसे बेटे को जन्म दिया, जिनका नाम नरेंद्र दामोदरदास मोदी है। शाहनवाज हुसैन ने कहा, पीएम मोदी ने इतिहास रच दिया है और जवाहरलाल नेहरू के सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। यह रिकॉर्ड 10 जून को औपचारिक रूप से टूट जाएगा। उन्होंने कहा, पीएम मोदी लंबे समय तक प्रधानमंत्री बने रहेंगे और उम्मीद है कि वह सभी रिकॉर्ड तोड़ देंगे। 2029 और 2034 में भी वे चुनाव जीतेंगे और देश की सेवा करते रहेंगे, क्योंकि उनके लिए देश ही सब कुछ है।
भाजपा नेता ने पिछले 12 वर्षों में देश में हुए बदलावों पर कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की नेतृत्व क्षमता में भारत ने कई क्षेत्रों में अभूतपूर्व तरक्की की है। विश्व पटल पर भारत का मान-सम्मान बढ़ा है। 140 करोड़ भारतीयों को गर्व है कि उन्हें ऐसे प्रधानमंत्री मिले हैं जो निरंतर देश का मान बढ़ा रहे हैं।



