
नई दिल्ली। असम के जोरहाट एयरबेस में शनिवार को भारतीय वायु सेना का AN-32 परिवहन विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे के बाद विमान में भीषण आग लग गई और वह दो हिस्सों में टूट गया। दुर्घटना एयरफोर्स स्टेशन परिसर के भीतर हुई, जिसके बाद राहत एवं बचाव दल तत्काल मौके पर पहुंच गया।
भारतीय वायु सेना के अनुसार हादसे में स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत सिंह, फ्लाइट लेफ्टिनेंट शुभम कुमार, सार्जेंट जितेंद्र शर्मा, अग्निवीर खेमाराम कुमावत और अग्निवीर दानिश आलम शहीद हो गए। वायुसेना ने कहा कि शोक की इस घड़ी में वह शहीद जवानों के परिजनों के साथ मजबूती से खड़ी है।



