देश / विदेश
लोकप्रिय अभिनेत्री संचिता उगले ने की आत्महत्या

मुंबई। टीवी इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है। लोकप्रिय अभिनेत्री संचिता उगले ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली है। 30 वर्षीय अभिनेत्री का शव मुंबई के नालासोपारा स्थित उनके घर में फंदे से लटका मिला। घटना के बाद मनोरंजन जगत में शोक की लहर दौड़ गई है और उनके प्रशंसक स्तब्ध हैं।
मिली जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह संचिता उगले अपने घर में मृत पाई गईं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि उन्होंने फांसी लगाकर जान दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, जिसके चलते आत्महत्या के कारणों को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं।
पुलिस मामले की जांच कर रही है और उनके मोबाइल फोन सहित अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है। फिलहाल आत्महत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।



