छत्तीसगढ़

अवैध मुरूम उत्खनन में लगी जेसीबी जब्त

रायपुर, 19 जून। अवैध मुरूम उत्खनन की शिकायत पर धमतरी जिले में खनिज विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उत्खनन में लगी एक जेसीबी मशीन जब्त की है। विभाग ने खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957 तथा छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम, 2015 के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
खनिज विभाग के अनुसार 18 जून को विभागीय टीम ने नगरी तहसील के ग्राम फरसिया में अवैध मुरूम उत्खनन में लगी टायर माउंटेड जेसीबी मशीन को जब्त किया है। इस मामले में अर्थदंड की कार्रवाई की जा रही है। धमतरी जिले में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन और भंडारण के विरुद्ध लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है। गौरतलब है कि जिले में 1 अप्रैल से 15 जून 2026 तक खनिज उत्खनन एवं परिवहन के विरूद्ध 181 प्रकरणों में कार्रवाई और 49 लाख 24 हजार 330 रुपये की शास्ति राशि वसूल की गई है।

Related Articles

Back to top button