देश / विदेश

प्रधानमंत्री मोदी 21 जून को एक साथ शामिल करेंगे तीन स्वदेशी युद्धपोत

नई दिल्ली। भारतीय नौसेना नीले समंदर में अपनी ताकत बढ़ाने के लिए लगातार स्वदेशी युद्धपोतों को बेड़े में शामिल कर रही है। एक के बाद एक आधुनिक वॉरशिप नौसेना को मिल रहे हैं। इसी कड़ी में 30 मार्च का दिन ऐतिहासिक बन गया था, जब एक ही दिन में नौसेना को तीन स्वदेशी जहाज सौंपे गए थे। 21 जून का दिन भी इतिहास के पन्नों में दर्ज हो जाएगा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक दिन ही में तीन वॉरशिप को नेवी में शामिल करेंगे। कोलकाता में श्यामा प्रसाद मुखर्जी पोर्ट में आयोजित एक खास समारोह में इन तीनों वॉरशिप को नौसेना के बेड़े में शामिल किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button