देश / विदेश

पहली बारिश में मुंबई अस्त-व्यस्त

अंडरपास और रेलवे ट्रैक हुए जलमग्न

मुंबई। मॉनसून की पहली तेज बारिश मुंबईवासियों को अस्त-व्यस्त कर दिया है। आर्थिक राजधानी मुंबई की रफ्तार को न सिर्फ धीमा कर दिया बल्कि अनेक जगहों पर जाम कर दिया। मंगलवार रात से हो रही लगातार बारिश के कारण शहर के कई इलाकों में जलभराव हो गया। अंडरपास, सडक़ें और रेलवे ट्रैक पानी में डूब गए, जिससे यातायात और लोकल ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुई हैं। जिससे आमजन व नौकरीपेशा लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
मुंबई में 23 जून को मॉनसून की दस्तक के साथ ही भारी बारिश का दौर शुरू हो गया। बुधवार सुबह कई क्षेत्रों में जलभराव के कारण लोगों को दफ्तर और कामकाज के लिए निकलने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। अंधेरी सबवे सहित कई अंडरपासों में पानी भर जाने के बाद बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने एहतियातन वहां से वाहनों की आवाजाही बंद कर दी। वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे, सायन के गांधी मार्केट और अन्य निचले इलाकों में भी जलजमाव की स्थिति देखी गई। कई स्थानों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात की रफ्तार काफी धीमी हो गई।
लगातार बारिश का असर मुंबई की जीवनरेखा कही जाने वाली लोकल ट्रेन सेवाओं पर भी पड़ा है। दादर स्टेशन पर रेलवे ट्रैक जलमग्न हो गए, जिसके कारण कई लोकल ट्रेनें देरी से चलीं, जबकि कुछ सेवाओं को रद्द भी करना पड़ा। मुंबई सेंट्रल और छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस सहित कई अन्य रेलवे स्टेशनों के आसपास भी पानी भरने की खबर है। इससे हजारों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

Related Articles

Back to top button