गांधी के विचार आज भी हर पहलू में प्रासंगिक : डॉ. राजीवशंकर खेर
- मदन लाल शुक्ल शासकीय महाविद्यालय में गांधी-शास्त्री जयंती पर हुआ विशेष आयोजन

सीपत (हिमांशु गुप्ता)। शासकीय मदनलाल शुक्ल महाविद्यालय सीपत में चल रहे सेवा पखवाड़ा 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर 2025 के अंतर्गत आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजीव शंकर खेर ने गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर की। इसके पश्चात महात्मा गांधी के विचारों और आदर्शों पर आधारित गोष्ठी का आयोजन हुआ, जिसमें राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने अपने विचार रखे। प्राचार्य डॉ. राजीव शंकर खेर ने अपने उद्बोधन में कहा कि महात्मा गांधी के विचार जीवन के हर पहलू को प्रभावित करने वाले रहे हैं। चाहे आर्थिक, सामाजिक, राजनीतिक क्षेत्र हो या फिर स्त्रियों, बच्चों और पर्यावरण के प्रति उनकी सोच—हर पक्ष में उनके विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं। हमें उनके बताए सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर समाज और देश को नई दिशा देने का संकल्प लेना चाहिए। कार्यक्रम में प्राध्यापक डॉ. एम.डी. स्वर्णकार ने भी विचार रखे। स्वयंसेवक आरती धीवर ने गांधी जी के सत्य और अहिंसा पर आधारित प्रेरक विचार प्रस्तुत किए।
इस अवसर पर श्रीमती नीना बखरिया, श्वेता पंड्या, डॉ. शुभ्रा मिश्रा, जीवन प्रभाकर गोरे, प्रो. वंदना श्रीवास्तव, डॉ. हेम पुष्पा नायक सहित अनेक प्राध्यापक उपस्थित रहे। स्वयंसेवकों में मिथलेश कुमार, आरती पनोरे, संगीता साहू, काजल यादव, मोनिका, लक्ष्मी धीवर, प्रकाश भवानी, मनोज, देवी आदि शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन संगीता साहू ने किया और आभार प्रदर्शन आरती ने किया। कार्यक्रम का संयोजन एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी शत्रुघ्न घृतलहरे द्वारा किया गया। गोष्ठी के उपरांत स्वयंसेवकों ने महाविद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर गांधी जी के स्वच्छता संदेश को साकार रूप दिया।



