छत्तीसगढ़

सीपत पुलिस की बड़ी रेड; 58 लीटर अवैध महुआ शराब, मोटरसाइकिल व 2 क्विंटल लहान जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार

अवैध शराब कारोबार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं, लगातार होगी कार्रवाई: थाना प्रभारी सतपथी

सीपत (हिमांशु गुप्ता)। ग्राम खैरा (लगरा) में शनिवार को सीपत पुलिस ने अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने करीब 58 लीटर कच्ची महुआ शराब, शराब बनाने की सामग्री, दो क्विंटल लहान और एक मोटरसाइकिल जब्त की है। जब्त अवैध शराब की कीमत लगभग 20 हजार रुपये आंकी गई है।

टीआई गोपाल सतपथी से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम खैरा (लगरा) के ग्रामीणों ने मोबाइल फोन पर सूचना दी कि गांव में भारी मात्रा में कच्ची महुआ शराब का निर्माण और बिक्री की जा रही है। सूचना पर थाना प्रभारी गोपाल सतपथी के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर रेड की गई। पुलिस ने मौके पर से खैरा लगरा निवासी शंकर केंवट पिता भगतराम केंवट उम्र 32 वर्ष से 15 लीटर शराब , दिलीप कुमार साहू पिता लक्ष्मण साहू उम्र 49 वर्ष से 15 लीटर व लगरा निवासी गणेश प्रसाद धुरी पिता रामचंद्र धुरी उम्र 37 वर्ष से 27.5 लीटर शराब व मोटरसाइकिल सीजी 10 एएफ 9977 जब्त किया गया। कुल मिलाकर पुलिस ने 58 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की।
आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(1)(क)(च), 34(2), 59(क) के तहत प्रकरण दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। थाना प्रभारी गोपाल सतपथी ने बताया कि अवैध शराब व नशे के कारोबारियों के खिलाफ लगातार सख्त अभियान चलाया जा रहा है। ग्रामीणों से भी अपील है कि नशा मुक्ति अभियान में पुलिस का सहयोग करें और अवैध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

Related Articles

Back to top button