देश / विदेश

लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास कार में धमाका

आठ की मौत और सात की घायल होने की आशंका

दिल्ली। दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास सोमवार शाम एक धमाका होने से 8 लोगों की मौत व सात की घायल होने की संभावना व्यक्त की जा रही है। यह धमाका मेट्रो स्टेशन के पास एक कार में हुआ है। धमाका इतना जोरदार था कि आसपास खड़े वाहनों तक के परखच्चे उड़ गए। साथ ही आठ लोगों की मौत हो गई और सात लोग घायल भी हुए हैं।
धमाके की सूचना पर दमकल की कुल 7 गाडिय़ां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की एक टीम भी मौके पर है। विस्फोट के बाद दिल्ली में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।

Related Articles

Back to top button