छत्तीसगढ़

कार्यकारी जिलाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार सीपत आगमन पर सुनील पटेल का यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया ऐतिहासिक स्वागत

युवा शक्ति से बनेगा कांग्रेस का मजबूत भविष्य , संगठन की सेवा ही मेरी सबसे बड़ी प्राथमिकता : सुनील पटेल

सीपत (हिमांशु गुप्ता)। युवा कांग्रेस के नवनियुक्त कार्यकारी जिलाध्यक्ष सुनील पटेल के पहली बार सीपत आगमन पर नवाडीह चौक देशभक्ति और संगठनात्मक जोश से सराबोर नजर आया। युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं से भव्य स्वागत करते हुए पटाखे फोडक़र जोशीले नारों के साथ सुनील पटेल का ऐतिहासिक अभिनंदन किया।कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद और एनएसयूआई जिंदाबाद के गगनभेदी नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। सुनील पटेल की नियुक्ति से युवा कांग्रेस संगठन में जबरदस्त उत्साह और नई ऊर्जा का संचार हुआ है। कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर साफ तौर पर देखने को मिली।

युवा कांग्रेस को जमीनी ताकत बनाएंगे, हर युवा तक संगठन की आवाज पहुंचाना मेरा संकल्प : सुनील

स्वागत के बाद कार्यकर्ताओं का धन्यवाद ज्ञापित कर आभार जताते हुए सुनील पटेल ने कहा कि यह पद मेरे लिए सम्मान नहीं बल्कि जिम्मेदारी है। युवा कांग्रेस को मजबूत करना, हर बूथ तक संगठन की पहुंच सुनिश्चित करना और युवाओं को सामाजिक व राजनीतिक रूप से जागरूक करना मेरा प्रमुख उद्देश्य है। मैं सभी साथियों के विश्वास पर खरा उतरूंगा और संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का हरसंभव प्रयास करूंगा। सीपत और मस्तूरी क्षेत्र के युवाओं में असीम ऊर्जा है, जिसको सही दिशा देकर हम कांग्रेस को अभेद्य ताकत बनाएंगे। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस की विचारधारा गरीब, किसान, मजदूर और युवाओं के हित में काम करती आई है और युवा कांग्रेस इस मिशन को और मजबूती से आगे बढ़ाएगी। यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि सुनील पटेल जैसे कर्मठ, जमीनी और संघर्षशील नेता के हाथों में संगठन की बागडोर जाना युवाओं के लिए गर्व की बात है। उनकी नेतृत्व क्षमता और सक्रियता से युवा कांग्रेस और मजबूत होगी। हम सभी उनके नेतृत्व में हर मोर्चे पर संघर्ष करेंगे और कांग्रेस को नई बुलंदियों पर पहुंचाएंगे।

सुनील को संगठन की सक्रियता का मिला लाभ

उल्लेखनीय है कि सुनील पटेल वर्तमान में मस्तूरी विधानसभा यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष भी हैं और वे अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण ईमानदारी, सक्रियता व समर्पण के साथ कर रहे हैं। यही कारण है कि संगठन ने उन पर भरोसा जताते हुए उन्हें कार्यकारी जिलाध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। स्वागत के दौरान राजीव गांधी पंचायती राज युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव दुर्गेश साहू , यूथ कांग्रेस बिलासपुर के जिला उपाध्यक्ष राजू सूर्यवंशी , जनपद सदस्य देवी कुर्रे , यूथ कांग्रेस सीपत के ब्लॉक अध्यक्ष प्रीतेश पनौरे , रलिया उपसरपंच अश्वनी पटेल , विशाल यादव , ऋषभकांत विजय जिला महासचिव एनएसयूआई , संजू खरे , अविनाश लैहर्षण, राकेश लैहर्षण , हिमांशु लहरिया , रितेश साहू , जन्मजय पटेल , राजेश केवट,छोटू खरे, निखिल भट्ट , प्रीतम सूर्यवंशी , रितेश अंचल, जसवंत सिंह, सानू सूर्यवंशी , दुर्गेश सूर्यवंशी , अमित लैहर्षण , अरमान लैहर्षण , समीर भवानी ,चंद्रकांत केशकर ,कोमल चंद्राकर, आलोक सिधार ,शुभम बंजारे , कृष बंजारे, मयंक खरे, सिद्धार्थ सूर्यवंशी, जय जय ठाकुर, विकाश, धनंजय सावले, प्रतीक सहित बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button