लिटिल लर्नर्स स्कूल का रंगारंग वार्षिकोत्सव आज , विधायक लहरिया करेंगे शिरकत
वार्षिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी होंगे पुरस्कृत

सीपत (हिमांशु गुप्ता)। लिटिल लर्नर्स पब्लिक स्कूल, सीपत का बहुप्रतीक्षित वार्षिकोत्सव आज 20 दिसंबर को हर्षोल्लास एवं भव्यता के साथ आयोजित किया जा रहा है। इस गरिमामय आयोजन में मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करेंगे।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत सभापति श्रीमती अरुणा चंद्रप्रकाश सूर्या, जिला पंचायत सदस्य राजेंद्र धीवर, जनपद पंचायत सभापति मनोज खरे, सीपत सरपंच श्रीमती मनीषा योगेश वंशकार, भाजपा जिला ग्रामीण उपाध्यक्ष राज्यवर्धन कौशिक एवं सीपत भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपक शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। वार्षिकोत्सव के अवसर पर विद्यालय के नन्हे-नन्हे विद्यार्थियों द्वारा मनमोहक एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति दी जाएगी, जो दर्शकों का मन मोह लेगी। साथ ही शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं खेलकूद सहित विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को अतिथियों के करकमलों से पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। विद्यालय परिवार द्वारा इस आयोजन को यादगार बनाने की पूरी तैयारी की गई है। कार्यक्रम को लेकर छात्रों, अभिभावकों एवं क्षेत्रवासियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। यह जानकारी स्कूल के संचालक आनंद दोरस ने दी।


