महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार का प्लेन क्रैश में निधन

मुंबई। महाराष्ट्र के बारामती में भयानक प्लेन हादसा हुआ है। प्लेन मुंबई से बारामती जा रहा था। यह एक चार्टर्ड प्लेन था। इस प्लेन क्रेश में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख अजित पवार का निधन हो गया है। पवार जिला परिषद चुनावों के लिए एक जनसभा में शामिल होने बारामती जा रहे थे। विमान में सवार कोई भी व्यक्ति इस दुर्घटना में जीवित नहीं बचा है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार जिस प्लेन में सवार थे वो एक Learjet 45 मॉडल का बिजनेस जेट था, जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर ङ्कञ्ज-स्स््य है। विमान का संचालन VSR Ventures Pvt Ltd द्वारा किया जा रहा था। लैंडिंग के दौरान विमान रनवे से उतर गया और चट्टान से टकराने के बाद क्रैश हो गया था। इस दौरान प्लेन में आग लग गई थी।
अजित पवार का जन्म 22 जुलाई 1959 को महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले के देवलाली प्रवरा गांव में हुआ था। उनके पिता अनंतराव पवार मुंबई के प्रसिद्ध राजकमल स्टूडियो में काम करते थे। पिता की असामयिक मृत्यु के बाद परिवार की जिम्मेदारियां अजित पर आ गईं, जिसके कारण उन्हें अपनी कॉलेज की पढ़ाई बीच में ही छोडऩी पड़ी। इस मुश्किल दौर में उन्होंने परिवार का सहारा बनकर कई चुनौतियों का सामना किया। 1982 में मात्र 23 वर्ष की उम्र में अजित पवार ने राजनीति में प्रवेश किया था।



