मध्य प्रदेश
बांधवगढ़ अभयारण्य में जाल में फंसकर बाघ की मौत, दो गिरफ्तार
उमरिया (मप्र)। उमरिया जिले में बांधवगढ़ बाघ अभयारण्य (बीटीआर) के बफर जोन में बृहस्पतिवार को एक वयस्क बाघ की ‘इलेक्ट्रिक ट्रैप’ में फंसकर मौत हो गई। मृत बाघ नदी के किनारे दबा हुआ मिला। जंगली सूअर का शिकार करने के लिए पनपथा वनक्षेत्र में दो आदिवासियों रामचरण कोल और पांडु कोल द्वारा बिछाए गए बिजली के करंट वाले तार में यह बाघ फंस गया और उसकी मौत हो गयी। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।


