देश / विदेश

11 साइबर ठग गिरफ्तार
बुजुर्ग से 8.56 लाख रुपये ठगने का मामला
मुंबई। ‘शेयर बाजार’ में ‘ऑनलाइन ट्रेडिंग’ पर भारी मुनाफे का लालच देकर एक व्यक्ति से 8.56 लाख रुपये की ठगी करने के आरोप में पुलिस ने महाराष्ट्र के विभिन्न स्थानों से साइबर धोखाधड़ी गिरोह के 11 सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार को एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। डोंगरी थाने के अधिकारी के अनुसार, पिछले साल जुलाई में गिरोह के सदस्यों ने 60 वर्षीय एक व्यक्ति से संपर्क किया और आकर्षक धन वापसी का लालच देकर उसे शेयर बाजार में निवेश करने के लिए राजी किया।
अधिकारी ने बताया कि पीडि़त ने कुल 8.56 लाख रुपये निवेश किए, लेकिन न तो उसे कोई अतिरिक्त वापसी मिली और न ही मूल धन वापस मिल सका। पीडि़त की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने रुपये प्राप्त करने वाले व्यक्तियों के बैंक खातों का पता लगाया और उनका विवरण एकत्र किया।

Related Articles

Back to top button