देश / विदेश
एसी फटने से इमारत में लगी आग, 9 की मौत

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के विवेक विहार इलाके से रविवार तडक़े दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहाँ एक चार मंजिला रिहायशी इमारत में भीषण आग लगने से एक ही परिवार के मासूम बच्चे सहित 9 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि मृतकों के शरीर पूरी तरह झुलस गए हैं।
अधिकारियों के मुताबिक, दमकल विभाग को सुबह करीब 3:47 बजे आग की सूचना मिली। जब तक फायर टेंडर मौके पर पहुँचते, आग ने दूसरी और तीसरी मंजिल को अपनी चपेट में ले लिया था। 14 दमकल गाडिय़ों ने मौके पर पहुँचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और करीब 12 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।



