देश / विदेश

खान सर ने पटना सिविल कोर्ट में किया सरेंडर

El señor Khan se entregó en el Tribunal Civil de Patna.

पटना। खान ग्लोबल स्टडीज संस्थान में हुई हिंसा और कथित फायरिंग मामले में बिहार के चर्चित शिक्षक एवं संस्थान के संस्थापक खान सर ने पटना सिविल कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। इस मामले में उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस पहले से ही उनकी तलाश कर रही थी और मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार, कोचिंग संस्थान में हुई तोडफ़ोड़ और फायरिंग की घटना के बाद जांच के दौरान खान सर को भी नामजद आरोपी बनाया गया।
आरोप है कि फायरिंग की घटना में उनके सुरक्षा गार्डों की भूमिका सामने आई है। इससे पहले पुलिस दो सुरक्षा गार्डों को गिरफ्ता र कर चुकी है और उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था।

Related Articles

Back to top button