देश / विदेश

पीएम मोदी ने ‘परीक्षा पे चर्चा’ के दौरान बच्चों को सिखाए नेतृत्व क्षमता के गुर

PM Modi taught leadership skills to children during 'Pariksha Pe Charcha'

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘परीक्षा पे चर्चा’ के दौरान स्कूली बच्चों को नेतृत्व क्षमता के गुर सिखाए। गंभीर मुद्दों को बड़ी सरलता और सहजता से समझाने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि लीडर के लिए टीमवर्क सीखना बहुत जरूरी है।
पीएम मोदी छात्रों से बातचीत में कहा कि मॉनीटर कहे कि आप समय पर आइए, फिर मैं आऊंगा, तो उसे खुद वक्त पर आना होगा, उसे होमवर्क करना होगा। उसे सभी की मदद करनी होगी, कठिनाइयां समझनी होंगी, देखभाल करनी होगी। लोग सोचेंगे कि ये तो मेरा ख्याल रखता है। आपको रिस्पेक्ट देगा। आपको खुद, अपने व्यवहार को बदलना होगा। आपको अगल-बगल के लोग स्वीकार करेंगे लीडर के तौर पर।
प्रधानमंत्री ने छात्रों को नेतृत्व करने के गुण भी बताए। प्रधानमंत्री ने बताया कि लीडर को टीम वर्क सीखना बहुत जरूरी है। अगर किसी को काम दिया, तो उसकी कठिनाई पता करनी होगी। सिद्धांत बनाइए- जहां कम, वहां हम। लोगों का विश्वास ही आपकी लीडरशिप को मान्यता देगा।

Related Articles

Back to top button