देश / विदेश
प्रधानमंत्री मोदी ने दी दीपावली पर्व की शुभकामनाएं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दीपावली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि यह त्योहार और आने वाला समय आपके जीवन में खुशियां, शांति और समृद्धि लेकर आए। प्रधानमंत्री ने भारतीय सशस्त्र बलों के जवानों के साथ दिवाली मनाने की अपनी सालाना परंपरा के बारे में भी बात की और कहा कि वह इस साल भी इस परंपरा को जारी रखेंगे।
प्रधानमंत्री मोदी ने शनिवार को देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं दीं और उनके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। एक्स पर पोस्ट किए गए एक वीडियो संदेश में प्रधानमंत्री ने कहा कि रोशनी का यह त्योहार अंधेरे से लडऩे के भारत के संकल्प का प्रतीक है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा यह त्योहार और आने वाला समय आपके जीवन में खुशियां, शांति और समृद्धि लेकर आए।



