देश / विदेश

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ से 18 लोगों की मौत

मृतकों के परिजनों को 10 लाख का मुआवजा

नई दिल्ली। रेलवे स्टेशन पर शनिवार की रात भगदड़ मचने से तीन बच्चों सहित 18 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। घायलों का इलाज जारी है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। मृतकों में सबसे ज्यादा महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। मृतकों में सबसे ज्यादा लोग बिहार से हैं और इनकी संख्या नौ बताई जा रही है। वहीं मृतकों में दिल्ली के आठ और एक शख्स हरियाणा का रहने वाला था।भगदड़ की घटना रात करीब 10 बजे के आसपास प्लेटफार्म 13 और 14 पर घटी, जब हजारों की संख्या में श्रद्धालु प्रयागराज महाकुंभ में जाने के लिए स्टेशन पर पहुंचे ते और ट्रेन में चढऩे की कोशिश कर रहे थे।
मुआवजे का ऐलान, हादसे की होगी जांच
रेलवे बोर्ड में इंफॉर्मेशन एंड पब्लिसिटी के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर दिलीप कुमार ने रविवार को बताया कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन भगदड़ मामले की जांच करने और घटना के कारणों का पता लगाने के लिए दो सदस्यीय उच्च स्तरीय समिति का गठन किया गया है। वहीं नई दिल्ली रेलवे स्टेशन की घटना के प्रभावित लोगों को मुआवजे का ऐलान हो चुका है और मुआवजा वितरित भी किया जा रहा है।
मृतकों के परिजनों को 10 लाख का मुआवजा
गंभीर रूप से घायल लोगों को 2.5 लाख
मामूली रूप से घायल लोगों को 1.0 लाख का मुआवजा

Related Articles

Back to top button