भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान गांगुली की कार का एक्सीडेंट, बाल-बाल बचे
एक कार्यक्रम के लिए बर्दवान जा रहे थे

कोलकाता। पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली गुरुवार (20 फरवरी) की रात एक कार दुर्घटना में बाल-बाल बच गए। उनकी कार उस समय दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जब वे एक कार्यक्रम के लिए बर्दवान जा रहे थे। यह घटना दुर्गापुर एक्सप्रेसवे पर दंतनपुर में हुई।
पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली गुरुवार (20 फरवरी) की रात एक कार दुर्घटना में बाल-बाल बच गए। उनकी कार उस समय दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जब वे एक कार्यक्रम के लिए बर्दवान जा रहे थे। यह घटना दुर्गापुर एक्सप्रेसवे पर दंतनपुर में हुई। गांगुली अपनी रेंज रोवर में बैठे थे, तभी उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। एक्सप्रेसवे पर एक लॉरी ने अचानक गांगुली के काफिले को ओवरटेक किया, जिसके कारण ड्राइवर ने ब्रेक लगा दिए। इसके कारण गांगुली की गाड़ी के पीछे की गाडिय़ां आपस में टकरा गईं।
सौभाग्य से, इस घटना के बाद किसी के घायल होने या हताहत होने की खबर नहीं है। दरअसल, कहा जा रहा है कि गांगुली की कार की गति इतनी अधिक नहीं थी और ड्राइवर की तत्काल कार्रवाई से घटना में कोई बड़ी दुर्घटना होने से बच गई। गांगुली के काफिले की दो कारों को मामूली नुकसान पहुंचा, जबकि पूर्व क्रिकेटर को अपने निर्धारित कार्यक्रम के लिए बर्दवान जाने से पहले करीब 10 मिनट तक सडक़ पर इंतजार करना पड़ा।



