मटियारी में जलसंकट: सूख गए तालाब व हैंडपंप
आम निस्तारी के लिए ग्रामीणों ने खूंटाघाट से पानी छोडऩे कलेक्टर से की मांग


सीपत (हिमांशु गुप्ता)। गर्मी के चलते आम निस्तारी के लिए खूंटाघाट जलाशय से पानी छोडऩे की मांग को लेकर बिल्हा विकासखंड के अंतर्गत ग्राम मटियारी के ग्रामीणों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र ही पानी छोडऩे की मांग की है। उन्होंने अपने ज्ञापन के माध्यम से बताया कि भीषण गर्मी पडऩे के कारण ग्राम मटियारी का जलस्तर नीचे गिर गया है। जिसके कारण मटियारी के अधिकांश तालाब व हैंडपंप सुख गए है। ग्रामीणों को जलसंकट का सामना करना पड़ रहा है। अभी शुरुआती गर्मी में ये हाल है , आने वाले दिनों में गर्मी भयवाह पडऩे वाला है। बिना पानी के लोगों का जीना मुश्किल हो जाएगा। आने वाले दिनों में जलसंकट की ज्यादा परेशानी न हो उससे पूर्व ही ग्रामीणों ने मटियारी के सभी तालाबो को भरने एवं आम निस्तारी के लिए खूंटाघाट जलाशय से पानी दिलाने की मांग की है। ताकि ग्रामीणों को बढ़ती गर्मी में पानी की समस्या से बचा जा सके। ज्ञापन सौंपने वालो में अवधेश अग्रवाल , सरपंच सतीश कुमार केशर , कृष्ण कुमार यादव, सुरेंद्र कुमार जायसवाल , राकेश कुमार यादव, रवि साहू, बलराम यादव, दुलार सिसोदिया, अमन शिकारी, संतोष सूर्यवशी , मुकेश कुमार यादव, राजेश कुमार रजक, दिलेश यादव, चंद्र विजय साहू , बाबू लाल यादव, अशोक यादव, महेश यादव, स्ड्डह्लद्ध कुमार साहू, रामगोपाल साहू , पूर्व सरपंच रामसुंदर साहू , रमेश जायसवाल , सौरभ कुमार जायसवाल , सुनील जायसवाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी शामिल रहे।



