छत्तीसगढ़राजधानी

रेलवे आरक्षण केंद्र में मात्र दो काउंटरों से टिकट रिजर्वेशन की सुविधा

ज्यादा काउंटर होने के बावजूद भी कम में काम चलाया जा रहा

लोगों का काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा

रायपुर (तारकेश्वर शर्मा)। राजधानी रायपुर के रेलवे आरक्षण केंद्र (रिजर्वेशन) में मात्र दो काउंटर से आरक्षण की सुविधा प्राप्त हो रही है। देखा जाए तो आरक्षण केंद्र में 5-6 से अधिक काउंटर है फिर भी दो में ही काम चल रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार राजधानी शहर के आरक्षण केंद्र में लोगों की बढ़ती आरक्षण की संख्या को देखते हुए सिर्फ 2 काउंटर में आरक्षण की सुविधा उपलब्ध हो पा रही यह समझ से परे हैं। दो में से एक तो ऑनलाईन की सुविधा है। रेलवे ने अलग से सीनियर सिटीजन की व्यवस्था भी नहीं की है, सिर्फ 2 में ही काम चलाया जा रहा है। इन व्यवस्थाओं से आरक्षण केंद्र में आरक्षण कराने आए लोगों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।


आरक्षण केंद्र सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक खुली रहती है। इसी बीच दूर दराज से आए लोग सुबह से अपनी टिकट आरक्षण कराने के लिए आए रहते हैं। यहां आते ही काउंटरों की कमी होने ने लोगों को काफी समय व्यतीत करना पड़ता है। बुजुर्ग भी अपनी पारी आने का इंतजार करते रहते हैं। कुल मिलाकर देखा जाए तो लोगों का आरक्षण केंद्र में काफी समय व्यतीत करना पड़ता है और असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
हमारे संवाददाता ने जब लोगों से इस संबंध में चर्चा की तो उन्होंने बताया कि हम लोग सुबह से टिकट रिजेर्वेशन कराने आए हुए हैं लेकिन यहां आकर देखते हैं कि आरक्षण खिड़कियां तो काफी हैं लेकिन मात्र दो में ही काम चला है और हम अपनी पारी का इंतजार करने लग जाते हैं। काफी सुबह आने के बावजूद भी हम लोगों को ज्यादा से ज्यादा समय देना पड़ता है।
हमारे संवाददाता ने इस संबंध में रेलवे अधिकारियों से चर्चा की तो बताया गया की ऊपर से आदेश हैं इसलिए कम काउंटरों में काम चलाना पड़ रहा है। जल्द ही हम काउंटरों की संख्या बढ़ा देंगे। यात्रियों को हो रही असुविधा के लिए हमें खेद हैं।

Related Articles

Back to top button