देश / विदेश

पीएम मोदी ने ईद की दी बधाई

नई दिल्ली। लखनऊ में रविवार को चाँद दिखने के बाद, भारत में ईद का जश्न सोमवार यानी 31 मार्च से शुरू हो गया। इससे पहले शनिवार को सऊदी अरब में चाँद दिखा, जिसके साथ ही देश में 29 दिन तक चलने वाले रमज़ान का अंत हो गया। अरब देश ने रविवार, 30 मार्च को ईद-उल-$िफतर मनाई।
ईद-उल-फितर जिसे ‘उपवास तोडऩे का त्यौहार’ भी कहा जाता है, दुनिया भर में लाखों मुसलमानों द्वारा मनाए जाने वाले सबसे महत्वपूर्ण इस्लामी उत्सवों में से एक है। यह रमज़ान के अंत का प्रतीक है, जो उपवास, प्रार्थना, चिंतन और आध्यात्मिक विकास के लिए समर्पित एक पवित्र महीना है। चारों ओर उत्सव की भावना के साथ सभी ईद-उल-फितर की शुभकामनाएं एक -दूसरे को देते हैं। लोग दोस्तों और परिवार के साथ इस त्यौहार को धूमधाम से मनाते हैं। देश भर में लाखों मुसलमान ईद-उल-फितर के मौके पर नमाज अदा करने के लिए सोमवार सुबह मस्जिदों और प्रार्थना स्थलों पर एकत्र हुए। ईद-उल-फितर के मौके पर समुदाय के लोगों ने एक साथ मिलकर प्रार्थना की, जिससे माहौल खुशी और एकता से भर गया।

पीएम मोदी ने सभी को ईद की बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को ईद-उल-फितर की बधाई और हार्दिक शुभकामनाएं दीं और कहा कि यह त्योहार समाज में आशा, सद्भाव और दयालुता की भावना को बढ़ाए। उन्होंने ईद मना रहे लोगों के सभी प्रयासों में खुशी और सफलता की कामना भी की। पीएम मोदी ने कहा, ‘ईद-उल-फितर की बधाई। यह त्योहार हमारे समाज में आशा, सद्भाव और दयालुता की भावना को बढ़ाए। आपके सभी प्रयासों में खुशी और सफलता मिले। ईद मुबारक।’

Related Articles

Back to top button