
दिल्ली विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने भाजपा को बधाई देते हुए कहा कि जनता का फैसला हमें मंजूर है। उन्होंने कहा कि हमें जनता ने पिछले 10 सालों में मौका दिया। हमने कई बड़े काम किए। हमने शिक्षा, स्वास्थ्य के क्षेत्र में कई काम किए। उन्होंने कहा कि हम एक जिम्मेदार विपक्ष के नाते काम करते रहेंगे। हम समाज सेवा करते रहेंगे। लोगों के सुख-दुख में शामिल होंगे।



