
सीपत (हिमांशु गुप्ता)। 23 से 26 अप्रैल तक केन्द्रीय विद्यालय ताइक्वांडो चैंपियनशिप स्पर्धा का आयोजन हुआ। जिसमें डिफेंस ताइक्वांडो क्लब मोपका के बच्चों का प्रदर्शन जोरदार रहा।
प्रतियोगिता में बच्चों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई पदक हासिल किए। जिसमे प्रिंस चंद्रा स्वर्ण पदक , वैष्णवी चंद्रा , हर्षिता कुमारी , अंश वर्मा , नैना भगत ने रजक पदक हर्षित वर्मा , खुशी पात्रे , ज्योति वानी , ख्वाहिश पात्रे ने कांस्य पदक जीते। डिफेंस ताइक्वांडो क्लब के संचालक एवं कोच सूर्यप्रकाश चंद्राकर ने सभी बच्चों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उल्लेखनीय है कि प्रिंस चंद्रा का चयन राष्ट्रीय स्तर पर हुआ है ये छात्र राष्ट्रीय स्तर पर चयनित होने से पूरे जिले को गौरवांवित किया है।



