छत्तीसगढ़राजधानी

कांग्रेस ने शहीद एएसपी गिरिपुंजे को दी श्रद्धांजलि

रायपुर। नक्सली ब्लास्ट में एएसपी आकाश राव गिरिपुंजे के शहीद होने तथा एसडीओपी एवं टीआई के घायल होने की खबर पर कांग्रेस ने गहरा दुख व्यक्त किया है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि यह नक्सलियों की कायराना हरकत है, शहीद आकाश राव गिरिपुंजे बेहद ही ईमानदार और कर्मठ अधिकारी थे। उनके निधन से राज्य ने एक ईमानदार अधिकारी को खोया है, उनके शहादत को नमन, उनका बलिदान व्यर्थ नहीं जायेगा। उन्हें विनम्र श्रद्धांजली अर्पित करता हूं तथा घायल अधिकारियों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

Related Articles

Back to top button