
रायपुर/नई दिल्ली। रायपुर सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल सोमवार को संसद भवन में आयोजित दो महत्वपूर्ण समितियों, रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय की स्थायी समिति तथा प्राक्कलन समिति की बैठकों में शामिल हुए।
इस अवसर पर रसायन एवं उर्वरक मामलों की स्थायी समिति की बैठक की शुरुआत एक भावुक क्षण के साथ हुई, जब समिति अध्यक्ष कीर्ति आज़ाद सहित सभी सदस्यों और अधिकारियों ने बृजमोहन अग्रवाल के पिताजी स्वर्गीय रामजी लाल अग्रवाल को श्रद्धांजलि अर्पित की। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति हेतु श्रद्धासुमन अर्पित किए और अग्रवाल परिवार के प्रति अपनी गहन संवेदनाएँ व्यक्त कीं।
इस अवसर पर बृजमोहन अग्रवाल ने कहा, यह हमारे परिवार के लिए अत्यंत भावुक और गर्व का क्षण है। समिति के सभी सदस्यों द्वारा जो सम्मान और स्नेह हमें मिला, उसके लिए मैं हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ।


