पीएम मोदी ने आज 9 जून को 11 वर्ष किए पूरे
पिछले 11 साल में लोगों की जिंदगी में अनगिनत सकारात्मक बदलाव आए: नरेंद्र मोदी

नई दिल्ली । भारत के प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी ने 9 जून 25 को 11 साल पूरे कर लिए। प्रधानमंत्री ने कहा कि उनके 11 साल के कार्यकाल में देशवासियों की जिंदगी आसान हुई है।
अपने कार्यकाल के 11 साल पूरे होने पर नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने विचार व्यक्त किए हैं। उन्होंने लिखा, पिछले 11 साल में लोगों की जिंदगी में अनगिनत सकारात्मक बदलाव आए हैं। लोगों की जिंदगी के स्तर में बड़ा सुधार हुआ है।
प्रधानमंत्री ने नमो ऐप का लिंक शेयर करते हुए लिखा कि आप इस ऐप के माध्यम से देश में हुए परिवर्तनों को नए अंदाज में देख सकते हैं। आप इंटरैक्टिव गेम, क्विज़, सर्वेक्षण और अन्य ऐसे प्रारूपों के माध्यम से वैसी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं, जो प्रेरित करती है।
2014 में एनडीए को मिली बड़ी सफलता के बाद नरेंद्र मोदी ने पहली बार देश के प्रधानमंत्री के रूप में 26 मई 2014 को शपथ ली थी। इसके बाद उनके नेतृत्व में 2019 और फिर 2024 में एनडीए की सरकार बनी। जवाहर लाल नेहरू के बाद लगातार तीन बार देश के प्रधानमंत्री बनने वाले वे दूसरे राजनेता हैं।



