

तिल्दा नेवरा (वीरेन्द्र साहू )। ब्लॉक तिल्दा नेवरा के बैकुण्ठ रेल्वे स्टेशन के समीप स्थित आदित्य विद्या मंदिर में हर वर्ष ब‘चों की ख़ुशी और पर्यावरण जागरूकता के लिए ग्रीन डे का आयोजन किया जाता है। चित्र में श्रीमती भारती साहू टीचर सभी ब‘चो को हरा भरा कलर की महत्ता को ब‘चों के पंजों के माध्यम से बता रही है।
दामिनी यदु, शैलिनी यदु, ममता पाल आदि टीचरों ने पूरे स्कूल परिसर को हरे रंगो से सजाया और बलून भी हरे रंग में दिखाई दे रहे है। एल के जी के छात्र लियान साहू भी हरे रंग की कपड़ो में पहुंचकर हरे-भरे पेड़ो पर इशारा करते दिख रहे है। संस्था के डायरेक्टर पवन साहू ने ब‘चों को ज्ञान के साथ-साथ एक पेड़ माँ के नाम हेतु प्रेरित किये जिससे ब‘चे अपने अपने घरों से पौधा लेकर विद्यालय पहुंचे थे। संस्था के देवांगन, प्राचार्य कौर मैडम, साहू, पटेल और आया दीदियों ने भी ग्रीन डे पर बढ़-चढक़र हिस्सा लिए और सहयोग प्रदान किये।


