छत्तीसगढ़

समाज की एकजुटता का प्रतीक बना सीपत केंद्र, दुर्गा साहू को मिली कमान

भक्त माता कर्मा भवन में ऐतिहासिक फैसला, दुर्गा साहू बने प्रथम केंद्राध्यक्ष

सीपत (हिमांशु गुप्ता)। क्षेत्रवासियों की वर्षों पुरानी मांग आखिरकार पूरी हो गई। शनिवार को भक्त माता कर्मा भवन, सीपत में आयोजित बैठक में आसपास के 13 ग्रामों के जनप्रतिनिधि, सामाजिक बंधु, मातृत्व शक्ति व युवा बड़ी संख्या में उपस्थित हुए।
इस दौरान सर्वसम्मति से सीपत को नया केंद्र घोषित कर ऐतिहासिक निर्णय लिया गया। बैठक में आपसी सहमति से श्री दुर्गा प्रसाद साहू को सीपत केंद्र का प्रथम निर्विरोध केंद्राध्यक्ष चुना गया। वहीं श्री घनश्याम साहू को उपाध्यक्ष तथा श्रीमती नागेश्वरी साहू को महिला उपाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया। इस अवसर पर नव-निर्वाचित पदाधिकारियों का गर्मजोशी से स्वागत व सम्मान किया गया। नवनिर्वाचित केंद्राध्यक्ष श्री दुर्गा प्रसाद साहू ने कहा कि समाज सेवा का यह अवसर प्रदान करने के लिए मैं आप सभी का आभार व्यक्त करता हूँ। जो विश्वास मुझ पर जताया गया है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगा और समाज को नई ऊर्जा व नई दिशा देने का काम करूंगा। सीपत केंद्र की स्थापना से अब क्षेत्रीय समाजजनों में नई उत्साह और एकजुटता का माहौल बना हुआ है।

Related Articles

Back to top button