देश / विदेश

अभ्यास के दौरान सीने पर गिरा पोल, राष्ट्रीय बास्केटबॉल खिलाड़ी की मौत

रोहतक। हरियाणा में एक दर्दनाक हादसे में राष्ट्रीय बास्केटबॉल खिलाड़ी की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रोहतक के लाखनमाजरा स्टेडियम में मंगलवार सुबह अभ्यास के दौरान पोल गिरने से राष्ट्रीय बास्केटबॉल खिलाड़ी हार्दिक राठी की मौत हो गई। हार्दिक केवल 16 साल का था और तीन सब जूनियर नेशनल व एक यूथ नेशनल प्रतियोगिता में हिस्सा ले चुका था। वह इंदौर की राष्ट्रीय बास्केटबॉल अकादमी में प्रशिक्षण ले रहा था और चार माह पहले ही गांव लौटा था।
सुबह करीब 10 बजे कोच मोहित राठी की देखरेख में खिलाड़ी अभ्यास कर रहे थे। रेस्ट के दौरान हार्दिक डंक लगाने का अभ्यास कर रहा था, तभी उसकी उंगली नेट में फंस गई और जर्जर पोल सीधे उसके सीने पर गिर गया। उसे तुरंत निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।

Related Articles

Back to top button