देश / विदेश

देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 5 राज्यों में पड़ेगा कोहरा

Red alert for heavy rain in many parts of the country, fog in 5 states

नई दिल्ली। उत्तर भारत में एक ओर जहां कड़ाके की ठंड पड़ रही है। वहीं, दक्षिण भारत में चक्रवाती तूफान ‘दित्वा’ के असर से कुछ राज्यों में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार, तमिलनाडु, तटीय आंध्र प्रदेश और रायलसीमा में कुछ जगहों पर भारी वर्षा की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार 29 नवंबर को केरल और माहे में भारी बारिश हो सकती है। तमिलनाडु, केरल, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा में भी झमाझम बारिश हो सकती है।
30 नवंबर को आंतरिक कर्नाटक और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में मूसलाधार बारिश हो सकती है। इस दौरान 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवा चलने की संभावना है।
इस बीच केरल और माहे में भारी बारिश होने की संभावना है। अंडमान और निकोबार आइलैंड्स में बिजली कडक़ने और तेज़ हवाओं के साथ गरज के साथ बारिश का भी अनुमान लगाया है।
वहीं, दिल्ली समेत कई राज्यों में ठंड बढ़ गयी है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद, ओडिशा और छत्तीसगढ़ में सामान्य तापमान 1.6 से 3 डिग्री सेल्सियस तक नीचे गिरा है।
पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और झारखंड में भी तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग ने दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश और ओडिशा में कोहरे की स्थिति का अनुमान लगाया है। राजस्थान में कोल्ड वेव की स्थिति जारी रहने की संभावना है।

Related Articles

Back to top button