छत्तीसगढ़

खेल केवल प्रतियोगिता नहीं, चरित्र निर्माण का माध्यम : परियोजना प्रमुख विजयकृष्ण पाण्डेय

रात्रिकालीन प्लास्टिक बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य समापन

बसिया हरदी ने फाइनल में सीपत भूंजीपारा को हराकर ट्रॉफी पर जमाया कब्जा , 15 दिनों तक चले टूर्नामेंट में 110 से अधिक टीमों ने लिया हिस्सा, फाइनल में हुई इनामों की बारिश

सीपत (हिमांशु गुप्ता)। सीपत स्टार क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में चमेटा स्थित श्रीपतेश्वर महादेव मंदिर परिसर में आयोजित रात्रिकालीन प्लास्टिक बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का सोमवार को भव्य समापन उत्साह और रोमांच के साथ संपन्न हुआ। फाइनल मुकाबले में बसिया हरदी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सीपत भूंजीपारा को पराजित कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
फाइनल मैच के मुख्य अतिथि एनटीपीसी सीपत के कार्यकारी निदेशक विजय कृष्ण पाण्डेय ने खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त कर खेल भावना पर प्रकाश डालते हुए कहा कि खेल केवल जीत-हार का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, समर्पण और टीम वर्क की सीख देता है। खेल भावना के साथ खेला गया हर मैच समाज को सकारात्मक दिशा देता है। ऐसे आयोजन ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढऩे का बेहतरीन मंच प्रदान करते हैं। उन्होंने आयोजन समिति की सराहना करते हुए कहा कि इतने बड़े स्तर पर प्रतियोगिता आयोजित करना अपने आप में प्रशंसनीय है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बसिया हरदी की टीम ने निर्धारित 8 ओवर में 157 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। आकाश यादव 68 रन (मैन ऑफ द मैच) , राहुल यादव 60 रन 158 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सीपत भूंजीपारा की टीम महज 37 रन पर ऑलआउट हो गई। इस तरह बसिया हरदी ने 120 रनों से ऐतिहासिक जीत दर्ज की। मैन ऑफ द मैच आकाश यादव , बेस्ट बॉलर राहुल यादव (बसिया हरदी) , बेस्ट फील्डर व मैन ऑफ द सीरीज मोनू यादव (भरवीडीह) , मैन ऑफ द सीरीज सायकल पुरस्कार उपसरपंच प्रतिनिधि शशिकांत साहू एवं पंच नागेश वर्मा द्वारा प्रदान किया गया।

इनामों की बारिश, अतिथियों ने बढ़ाया खिलाडिय़ों का उत्साह

प्रथम पुरस्कार 15001 व ट्रॉफी सरपंच ग्राम पंचायत सीपत मनीषा योगेश वंशकार के द्वारा , द्वितीय पुरस्कार 10001 व ट्रॉफी डॉ. सनत मिश्रा (पूर्व जिला पंचायत सदस्य) , तृतीय पुरस्कार 7001 व ट्रॉफी भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष तामेश्वर सिंह कौशिक , चतुर्थ पुरस्कार 5001 व ट्रॉफी सुरेश गुप्ता (संचालक शंकर ज्वैलर्स) , पंचम पुरस्कार 3001 व ट्रॉफी केजू राम भोई ने प्रदान किया।।

एनटीपीसी के सहयोग और आयोजन समिति की लगन से ऐतिहासिक बना टूर्नामेंट: सरपंच मनीषा योगेश वंशकार

सरपंच प्रतिनिधि योगेश वंशकार ने ऐतिहासिक आयोजन पर आयोजन समिति एवं खिलाडिय़ों को शुभक7 देते हुए कहा कि खेल युवाओं को नशे और भटकाव से दूर रखकर अनुशासन और नेतृत्व की दिशा देता है। ग्राम पंचायत आगे भी ऐसे आयोजनों में हरसंभव सहयोग करती रहेगी। आयोजन में एनटीपीसी का सहयोग बहुत सराहनीय रहा।

इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति

एनटीपीसी परियोजना प्रमुख विजय कृष्ण पाण्डेय, सत्यकाम (एजीएम एचआर), सरपंच प्रतिनिधि मनीषा योगेश वंशकार, शैलेश चौहान, रामनिहोर सूर्यवंशी, ध्रुवशंकर शुक्ला, संतोष भोई, विनय कश्यप, सुनील भोई, संदीप गुप्ता, राजेंद्र कौशिक, सोनू, भोज यादव, विनोद यादव, सुनील सिसोदिया, नीरज गुप्ता, डॉ. दिनेश साहू सहित बड़ी संख्या में खेलप्रेमी उपस्थित रहे।

आयोजन समिति का सराहनीय योगदान

आयोजन समिति में राहुल भोई, दिनेश विजय, नीरज भोई, संजू खरे, अनिकेत भोई, आदर्श यादव, बृजेश भोई, आयुष वंशकार, पंकज भोई, संदीप विजय, सूरज भुवनेश्वर, आकाश परिहार, प्रवीण भोई, धनंजय धीवर, जयप्रकाश भोई, निखिल देवांगन, टीनू श्रीवास, रोशन बिंझवार, आशीष यादव, छोटू भोई, जानू गुप्ता, सागर यादव के योगदान की सभी ने मुक्तकंठ से सराहना की।

Related Articles

Back to top button