सडक़ नहीं, विकास की मजबूत नींव रख रहे हैं हम : विधायक लहरिया
बिनौरी-हरदी भगवानपाली और बहतरा-आमाकोनी मार्ग के भूमि पूजन से मस्तूरी विधानसभा में विकास का नया अध्याय शुरू

सीपत (हिमांशु गुप्ता)। मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र में बुनियादी अधोसंरचना को सशक्त करने की दिशा में एक और ऐतिहासिक कदम उठाते हुए विधायक माननीय दिलीप लहरिया जी ने ग्राम पंचायत बिनौरी से हरदी भगवानपाली नहर सडक़ मार्ग एवं मेनरोड बहतरा से आमाकोनी पहुंच मार्ग के निर्माण कार्य का विधिवत भूमि पूजन कर शुभारंभ किया। यह सिर्फ सडक़ निर्माण नहीं, बल्कि ग्रामीण विकास, किसान समृद्धि और क्षेत्रीय प्रगति की मजबूत आधारशिला है। प्रथम कार्य के अंतर्गत 3.20 किलोमीटर लंबी बिनौरी–हरदी–भगवानपाली नहर सडक़ के निर्माण हेतु शासन द्वारा 477.12 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। वहीं, द्वितीय कार्य में 1.15 किलोमीटर लंबे बहतरा आमाकोनी पहुंच मार्ग के लिए 144.49 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है। इन दोनों सडक़ों के निर्माण से वर्षों से चली आ रही आवागमन की समस्या का स्थायी समाधान होगा। भूमिपूजन के अवसर पर क्षेत्र में उत्सव का माहौल देखने को मिला।
ग्रामीणों ने विधायक दिलीप लहरिया जी का कर्मा नृत्य, डोल-मांदर और पारंपरिक लोक वाद्य यंत्रों के साथ भव्य स्वागत किया। पूरा गांव विकास की खुशियों में सराबोर नजर आया।विधायक दिलीप लहरिया जी ने अपने संबोधन में कहा कि मस्तूरी विधानसभा का हर गांव मेरी प्राथमिकता है। सडक़ें केवल रास्ता नहीं होतीं, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और आत्मनिर्भरता की राह खोलती हैं। बिनौरी, हरदी, भगवानपाली, बहतरा और आमाकोनी के ग्रामीणों का वर्षों पुराना सपना आज साकार हो रहा है। उन्होंने आगे कहा कि इन सडक़ों के बनने से किसानों को अपनी उपज बाजार तक पहुंचाने में सुविधा मिलेगी, बच्चों को स्कूल और मरीजों को अस्पताल पहुंचना आसान होगा। मेरा संकल्प है कि मस्तूरी का कोई भी गांव विकास से वंचित न रहे। जनता के विश्वास पर मैं पूरी ईमानदारी से खरा उतरूंगा। इस अवसर पर सतकली बावरे, राम खिलावन पटेल, नरेन्द्र नायक, रिखीराम नेताम, खेमराज पटेल, संतोष मरावी, देवेंद्र पटेल, मेनका सुमित जगत, रामशंकर जगत, कमोद धीवर, चांदनी रामदेव रात्रे, जितेन्द्र टंडन, चंद्र प्रकाश कुर्रे, राजेन्द्र घृतलहरे, राजेश कुर्रे, कांति भारद्वाज, गोवर्धन मार्शल, उमाशंकर मधुकर, देवेंद्र भारद्वाज, बादल खुटे, सरित राय, भुवन घृतलहरे, धंना जांगड़े, राहुल भारद्वाज सहित लोक निर्माण विभाग के एसडीओ ग्रोवर, अभिषेक कौशिक तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।ग्रामीणों ने सडक़ निर्माण कार्य प्रारंभ होने पर हर्ष व्यक्त करते हुए विधायक दिलीप लहरिया के प्रति आभार और विश्वास प्रकट किया।


