देश / विदेश

नासा की स्टार एस्ट्रोनॉट सुनीता विलियम्स ने स्पेस करियर को कहा अलविदा

नई दिल्ली। नासा की स्टार एस्ट्रोनॉट सुनीता विलियम्स ने 27 साल की सेवा के बाद अंतरिक्ष करियर को अलविदा कर दिया है। नासा ने यह जानकारी दी और बताया कि सुनीता विलियम्स रिटायरमेंट दिसंबर के आखिर में लागू हुआ। नासा की स्टार एस्ट्रोनॉटस रहीं सुनीता विलियम्स हाल ही में अंतरिक्ष से वापस आई हैं, जो महीने तक इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर फंसी हुई थीं।
बोइंग के नाकाम कैप्सूल टेस्ट फ्लाइट में सुनीता विलियम्स के क्रू मेंबर बुच विलमोर ने पिछले साल गर्मियों में नासा छोड़ दिया था। दोनों को 2024 में स्पेस स्टेशन भेजा गया था। ये बोइंग के नए स्टारलाइनर क्रू कैप्सूल में उड़ान भरने वाले पहले लोग थे। उनका मिशन सिर्फ एक हफ्ते का होना चाहिए था, लेकिन स्टारलाइनर की दिक्कतों की वजह से यह नौ महीने से ज़्यादा लंबा खिंच गया। आखिर में वे पिछले मार्च में SpaceX के साथ घर वापस आए।

Related Articles

Back to top button