मध्य प्रदेश

मादा चीता गामिनी ने तीन शावकों को दिया जन्म

कूनो (मध्यप्रदेश)। मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में मादा चीता गामिनी ने तीन शावकों को जन्म दिया है। इसके साथ ही देश में चीतों की कुल संख्या बढक़र 38 हो गई है। केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने इसे ‘प्रोजेक्ट चीता’ की बड़ी सफलता बताया है।
भूपेंद्र यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर इसकी जानकारी साझा करते हुए खुशी जताई। उन्होंने लिखा कि दक्षिण अफ्रीका से चीतों के आगमन के तीन वर्ष पूरे होने के अवसर पर कूनो में तीन नए शावकों का जन्म एक नया अध्याय है। यह भारत में चीतों का नौवां सफल प्रसव है। इन नए शावकों के साथ देश में जन्मे जीवित शावकों की संख्या 27 और कुल चीतों की संख्या 38 हो गई है।

Related Articles

Back to top button