देश / विदेश

पूर्व केंद्रीय मंत्री के.पी. उन्नीकृष्णन का निधन

कोझिकोड । केरल के वडाकारा से छह बार सांसद रहे और पूर्व केंद्रीय मंत्री के.पी. उन्नीकृष्णन का 89 वर्ष की आयु में मंगलवार को निधन हो गया। उनके निधन से तीन दशकों से अधिक के उनके राजनीतिक करियर का अंत हो गया। के.पी. उन्नीकृष्णन का जन्म 20 सितंबर 1936 को मालाबार तट एक परिवार में हुआ था। वे ई. कुन्हीकन्नन नायर के पुत्र थे। उन्नीकृष्णन ने चेन्नई के मद्रास क्रिश्चियन कॉलेज से शिक्षा प्राप्त की और बाद में वहीं से कानून की डिग्री पूरी की।
1960 के दशक में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में शामिल होने से पहले, समाजवादी पार्टी और प्रजा समाजवादी पार्टी से जुड़े रहे। 1962 तक वे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य बन चुके थे। पूर्णकालिक राजनीति में आने से पहले उन्नीकृष्णन ने पत्रकार के रूप में भी काम किया और मातृभूमि और अन्य पत्रिकाओं में विशेष संवाददाता के रूप में लेख लिखे। कांग्रेस ने वर्ष 1971 में वडाकारा संसदीय सीट से उन्नीकृष्णन पहली बार चुनावी मैदान में उतारा। उन्नीकृष्णन ने लगातार छह लोकसभा चुनाव जीते। उन्होंने 1971, 1977, 1980, 1984, 1989 और 1991 वडाकारा से जीतकर संसद पहुंचे। उनका वडाकारा की जनता से काफी जुड़ाव रहा।

Related Articles

Back to top button