देश / विदेश

ऑपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं हुआ:, राजनाथ सिंह

तिरुवंनतपुरम। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ईरान युद्ध से उत्पन्न तनाव के बीच पाकिस्तान को किसी भी दुस्साहस के खिलाफ कड़ी चेतावनी देते हुए ‘अभूतपूर्व और निर्णायक’ सैन्य प्रतिक्रिया की बात कही है। केरल में एक संबोधन में उन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के जारी रहने का संकेत दिया और देश में ऊर्जा संकट की अफवाहों को भी खारिज कर दिया।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को ईरान युद्ध के कारण उत्पन्न मौजूदा वैश्विक स्थिति के बीच भारत के पड़ोसी द्वारा किसी भी प्रकार के दुस्साहस को अंजाम देने की स्थिति में निर्णायक कार्रवाई की कड़ी चेतावनी जारी की। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किसी का नाम लिए बिना कहा कि मौजूदा हालात में हमारा पड़ोसी कोई भी दुस्साहस कर सकता है। अगर वह ऐसा करता है, तो भारत की कार्रवाई अभूतपूर्व और निर्णायक होगी। उन्होंने आगे कहा कि ऑपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं हुआ है।

Related Articles

Back to top button