देश / विदेश
दिल्ली-एनसीआर में 48 घंटे के भीतर दूसरी बार सीएनजी की कीमतों में बढ़ोतरी
पहली बार 80 रुपये के पार पहुंची

नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में 48 घंटे के भीतर दूसरी बार सीएनजी की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है, जिससे दिल्ली में इसका दाम पहली बार 80 रुपये प्रति किलो के पार पहुंच गया है। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड के इस फैसले से कैब ड्राइवरों और आम यात्रियों पर महंगाई का बोझ बढ़ेगा, जिससे यात्रा महंगी होने की आशंका है।
दिल्ली-एनसीआर के लोगों को एक बार फिर महंगाई का बड़ा झटका लगा है। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने लगातार दूसरी बार सीएनजी की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। रविवार को कंपनी ने सीएनजी के दाम में 1 रुपये प्रति किलो का इजाफा किया, जिसके बाद दिल्ली में सीएनजी की कीमत इतिहास में पहली बार 80 रुपये प्रति किलो के आंकड़े को पार कर गई है।



