देश / विदेश

पुनर्मूल्यांकन और सत्यापन शुल्क में भारी कटौती

सीबीएसई ने छात्रों को दी बड़ी राहत

नई दिल्ली। ऑन-स्क्रीन मार्किंग को लेकर चल रही बहस के बीच केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने छात्रों के हित में बड़ा फैसला लिया है। बोर्ड ने उत्तर पुस्तिका सत्यापन और पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया की फीस में भारी कमी करते हुए इसे पहले से अधिक आसान और किफायती बना दिया है।
सीबीएसई सचिव संजय कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि अब उत्तर पुस्तिका देखने के लिए 100 रुपये, उत्तर पुस्तिका सत्यापन के लिए 100 रुपये और किसी प्रश्न के पुनर्मूल्यांकन के लिए केवल 25 रुपये शुल्क लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि जांच के बाद छात्र के अंक बढ़ते हैं या उनमें संशोधन होता है, तो लिया गया पूरा शुल्क वापस कर दिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button