देश / विदेश
शीतकालीन सत्र के बीच भाजपा ने सांसदों के लिए जारी किया व्हिप
19 दिसंबर तक सदन में मौजूद रहने के निर्देश

नई दिल्ली। संसद का शीतकालीन सत्र जारी है। इसी बीच भारतीय जनता पार्टी ने अपने सभी सांसदों के लिए व्हिप जारी किया है। पार्टी ने निर्देश दिया है कि 15 से 19 दिसंबर तक सभी सांसद सदन में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें। माना जा रहा है कि इस अवधि में कई अहम विधेयकों और महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा और निर्णय लिए जा सकते हैं।
शीतकालीन सत्र के समापन में अब कुछ ही दिन शेष हैं। सत्र के शुरुआती दिनों में लोकसभा और राज्यसभा में हंगामे के चलते कार्यवाही बाधित रही, जिससे विधायी कामकाज प्रभावित हुआ। हालांकि बीते कुछ दिनों से सदन की कार्यवाही अपेक्षाकृत सुचारु रही है, लेकिन सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक लगातार देखने को मिल रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए भाजपा ने अपने सांसदों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए व्हिप जारी किया है।



